फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमडीए ने सील किए सुपरटेक के आठ फ्लैट

एमडीए ने सील किए सुपरटेक के आठ फ्लैट

Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने सील किए सुपरटेक के आठ फ्लैट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्माण के करीब डेढ़ दशक बाद भी पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लेने पर एमडीए ने मंगलवार को सुपरटेक लिमिटेड के ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट पॉम ग्रीन के आठ फ्लैट सील कर दिए। नया मुरादाबाद में स्थित पॉम ग्रीन के यह फ्लैट खाली पड़े थे। प्राधिकरण की कार्रवाई से ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने वाले बिल्डरों में खलबली है।

वीसी एमडीए कनक त्रिपाठी के आदेश पर एमडीए की टीम मंगलवार को पुलिस के साथ पाकबड़ा जीरो प्वाइंट के पास नया मुरादाबाद सेक्टर चार में स्थित सुपरटेक के पॉम ग्रीन प्रोजेक्ट पहुंची। टीम ने यहां खाली पड़े सभी आठ फ्लैट्स पर सील लगा दी। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि सुपरटेक को कई बार पूर्णता प्रमाण पत्र लेने के लिए नोटिस भेजा गया था। पूर्णता हासिल करने के लिए बिल्डर को शर्तें पूरी करनी होती हैं। निर्माण स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक होने और पार्क, पार्किंग, जलापूर्ति, सीवर, सड़क जैसी शर्तों को पूरा करने के बाद ही प्राधिकरण किसी प्रोजेक्ट को पूर्णता प्रमाण पत्र देता है। वीसी एमडीए ने ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने वाले सभी बिल्डरों से शर्तें पूरी करके तुरंत पूर्णता प्रमाण पत्र हासिल करने को कहा है। पूर्णता प्रमाण पत्र नहीं लेने वाले बिल्डरों के खिलाफ प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। एमडीए की टीम ने मंगलवार को भोजपुर थाना क्षेत्र में ताजपुर माफी गांव में धीरज यादव द्वारा बगैर मानचित्र के बनाई गई 11 दुकानों को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed