फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   70 thousand rupees looted after beating innocent child

Moradabad: 10 साल के मासूम को मारे थप्पड़... 70 हजार रुपये लूटे, पुलिस ने चोरी में दर्ज किया केस

Thu, 02 May 2024 05:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 May 2024 05:49 AM IST
सार

मुरादाबाद के जैतिया साहदुल्लापुर गांव में दो बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे। वहां बैठे दस साल के बच्चे को उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। उसने शोर मचाया तो आरोपी 70 हजार की रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में खेल करते हुए इसे चोरी के मामले में दर्ज किया है।

विज्ञापन
70 thousand rupees looted after beating innocent child
कटघर के जैतिया साहदुल्लापुर गांव में ग्राहक केंद्र में लूट के बाद लगी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

कटघर के जैतिया साहदुल्लापुर गांव में बुधवार सुबह 11 बजे बाइक सवार दो बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे और दस साल के बच्चे को पीटकर 70 हजार रुपये लूट कर भाग गए। बच्चे के शोर मचाने पर उसके पिता आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


 कटघर थाना क्षेत्र के जैतिया सादुल्लापुर निवासी बृजमोहन गांव में यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने 10 वर्षीय बेटा दिवांशु को केंद्र पर बैठा कर किसी काम से घर चले गए थे।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक से दो बदमाश केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे से कहा है वह उनके पिता को जानते हैं। उन्हें कुछ पैसे देने हैं। उन्होंने पहले 500 रुपये दिए, लेकिन बच्चे ने कहा कि उसके पास 500 रुपये के खुले नहीं हैं। इसके बाद बच्चे से कहा है कि 50 रुपये की कोल्ड डि्रंक ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पैसे खुले हो जाएंगे। बच्चा कोल्ड डि्रंक लेकर उसने देखा कि दोनों बदमाश दराज तोड़ रहे थे। उन्होंने बच्चे को केंद्र के अंदर खींच लिया और उसके गाल पर थप्पड़ मारे। उसे डरा धमकाया है कहा कि अगर शोर मचाएगा तो जान से मार देंगे।

बच्चे से चॉबी भी मांगी। लेकिन बच्चे के पास चॉबी नहीं दी, तब बदमाशों ने पत्थर से दराज तोड़ दी और 70 हजार रुपये निकालकर भाग गए। बच्चे के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद बृज मोहन भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश शुरू की गई। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

कैमरे भी तोड़ गए बदमाश

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ब्रज मोहन ने बताया कि उन्होंने दुकान में कैमरे लगाए रखे हैं। बदमाश भागने से पहले कैमरे भी तोड़ गए हैं। इसके अलावा डीवीआर भी निकाल कर ले गए हैं।

उन्होंने मेरे गाल पर थप्पड़ मारे और स्टूल पर बैठा दिया

मुरादाबाद। वारदात के बाद से दस साल का बच्चा दिव्यांशु दहशत में है। पूछताछ में उसने बताया कि अंकल उसे कोल्ड डि्रंक लेने भेज दिया था। वापस आया तो दोनों दराज तोड़ रहे थे। मैंने कहा कि अंकल ये क्या कर रहे तो उन्होंने मुझे अंदर खींच लिया और मेरे गाल पर थप्पड़ मारे।



मुझे स्टूल पर बैठा दिया। बार बार धमकी दे रहे थे कि अगर शोर मचाएगा तो मारे जाओगे। इसके बाद उन्होंने पत्थर से दराज तोड़ दी और रुपये निकाल कर ले गए। करीब दस मिनट तक बदमाश दुकान में रुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed