{"_id":"6261af5e0c3d3546220a96e1","slug":"70-thousand-rupees-blown-from-the-pocket-of-a-plumber-in-kundarki-bilari-news-mbd425524535","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी में प्लंबर की जेब से उड़ाए 70 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंदरकी में प्लंबर की जेब से उड़ाए 70 हजार रुपये
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर नगर में प्लंबर की जेब से 70 हजार निकाल लेने की घटना सामने आई है। वह बैंक में पैसे जमा करने के लिए आया था, तभी उसको जालसाजों ने बातों में उलझा लिया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है।
चांदपुर मंगोल गांव निवासी प्लंबर अजय कुमार गुरुवार दोपहर घर से नगर के बैक ऑफ इंडिया की शाखा में एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी जमा करने के लिए आया था। जब अजय कुमार बैंक में धनराशि की जमा स्लिप भर रहा था तभी एक युवक उसके करीब आया और कहने कि मुझे पैसे जमा करने पर तुम अपनी स्लिप दिखा देना। इसके बाद दूसरे युवक ने पैसा जमा करने की बात कही। दोनों ने अजय कुमार को दोस्ताना अंदाज में अपनी बातों में उलझा लिया और कहा कि बैंक में भीड़ अधिक है, चलो बिजनेस सेंटर यानी मिनी बैंक शाखा में पैसा जमा करेंगे।
अजय कुमार के अनुसार जालसाज उसे ब्लॉक कार्यालय के आगे तक ले आए और पैन निकालने के बहाने से जेब में रखी 70 हजार की नकदी निकाल ली। जेब में हाथ डालने से पहले जालसाजों ने अजय को पांच रुपये का नोट ऊपर लगी कागज की गड्डी थाम दी, ताकि उसका ध्यान बंटा रहे। नकदी निकल कर जालसाज फरार हो गए। जब पीड़ित ने जेब में हाथ डाला तो उसकी जेब से 70 हजार रुपये गायब थे, जबकि दूसरी जेब में रखी पचास हजार की नकदी बच गई। बाद में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के बारे में अवगत कराया तो पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। पुलिस ने बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी खंगाले तो उसमें तीन युवकों घटना को अंजाम देते नजर आए। एक जालसाज चेहरे को मास्क से ढके हुआ था। पुलिस को बैंक के एंट्री गेट और बाहर की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकी, क्योंकि बैक के एंट्री गेट पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था।
विज्ञापन
प्लॉट बेचकर जुटाई थी नकदी
कुंदरकी। जालसाजी का शिकार हुए अजय कुमार ने बताया कि उसने ग्राम चांदपुर मंगोल में ही प्लॉट बेचा था जिसकी धनराशि मिली थी। बैक खाते में इसलिए जमा करने के लिए आया था।
बैंक के एंट्री गेट पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
कुंदरकी। बैंक ऑफ इंडिया शाखा के असिस्टेंट मैनेजर ब्रज मोहन ने बताया कि बैंक के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जबकि एंट्री गेट पर नहीं लगा है। क्यों नहीं लगा है वह इस बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।