{"_id":"6634266464cee1be54081e54","slug":"62-thousand-rupees-were-stolen-from-the-salon-operators-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-392954-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सैलून संचालक के खाते से उड़ा लिए 62 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सैलून संचालक के खाते से उड़ा लिए 62 हजार रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रहने वाले सैलून संचालक नबी हसन के खाते से 62 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित का दावा है कि उसने न तो किसी को ओटीपी बनाया और न ही अपने खाते की कोई जानकारी किसी के साथ शेयर की थी। बावजूद इसके उसके खाते से रकम उड़ गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
चक्कर की मिलक वार्ड-4 निवासी नबीहसन सैलून ने बताया कि 5 फरवरी को उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकल जाने का मैसेज आया। जिसमें चार बार में 62 हजार रुपये किसी अन्य खतों में ट्रांसफर हो गए थे। उसने ने तो किसी को पैसे भेजे, न ओटीपी बताया और न ही खाते की कोई जानकारी दी। बावजूद इसके उसके खाते से रकम उड़ गई। पीड़ित ने साइबर क्राइम के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।