{"_id":"5c856fe3bdec2276d05bf8b0","slug":"61552248803-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के त्योहर पर उड़ेंगे सियासी रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के त्योहर पर उड़ेंगे सियासी रंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही पूरा माहौल चुनावी रंग में रंग गया है। प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। एक सप्ताह बाद होली के त्योहार पर सियासी रंग छाए रहेंगे। मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए मिलने - जुलने में प्रत्याशी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।
रूठों को मनाने, अपनों को जिताने का खेल काफी दिन से शुरू हो गया है। रंगों के त्योहर होली की शुभकामनाओं की झोली में चुनाव प्रचार का प्यार भी खूब छलकेगा। गली मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने और घर -घर मिलने के लिए जाएंगे। आपसी सद्भाव के साथ मिल जुलकर होली मनाने के आह्वान के साथ विकास के नाम पर शत - प्रतिशत मतदान करने को प्रेरित करेंगे। होली पर जाम छलकने के साथ पकवानों की खुशबू और चुनाव प्रचार की खुमारी रहेगी। बूथ पर कार्यकर्ता मतदाताओं को अबीर - गुलाल लगाकर इशारे - इशारे में अपने प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे।