फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बेनतीजा खत्म हुई एमडीए की बोर्ड बैठक

बेनतीजा खत्म हुई एमडीए की बोर्ड बैठक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बेनतीजा खत्म हुई एमडीए की बोर्ड बैठक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए बोर्ड की 118 वीं बैठक मंगलवार को करीब - करीब बेनतीजा खत्म हो गई। बोर्ड बैठक में जो भी प्रस्ताव आए थे उन्हें होल्ड पर रख दिया गया। प्राधिकरण की ब्याज दर को 18 प्रतिशत से घटाकर अन्य प्राधिकरणों की तर्ज पर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी बोर्ड से मंजूर नहीं हो सका। बिक नहीं रही संपत्ति का पहले आओ, पहले पाओ की नीति से आवंटन करने का प्रस्ताव भी बोर्ड ने स्वीकृत नहीं किया। एक भाजपा नेता की भूमि को अर्जन मुक्त करने के प्रस्ताव को विधिक राय के साथ अगली बोर्ड बैठक में रखने के निर्देश दिए गए। कॉसमॉस अस्पताल का नक्शा भी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह से पास नहीं सका है।
कमिश्नर / अध्यक्ष मुरादाबाद विकास प्राधिकरण यशवंत राव की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर कमिश्नर सभागार में हुई बोर्ड बैठक में भाजपा नेता की हरथला स्थित भूमि को अर्जन मुक्त करने का प्रस्ताव था। बोर्ड ने इसे स्वीकार करने के बजाए विधिक राय के साथ अगली बोर्ड बैठक में रखने को कहा। प्राधिकरण अपने आवंटियों से सामान्य स्थिति में 15 प्रतिशत वार्षिक और किश्त में देरी होने पर 18 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज लेता है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी विकास प्राधिकरण 10 प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक वार्षिक ब्याज की दर से अपने आवंटियों से ब्याज लेते हैं। बोर्ड में प्रस्ताव रखा गया था कि अन्य प्राधिकरणों की ही तरह एमडीए भी आवंटियों से 10 और 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से ब्याज वसूल करे। बोर्ड ने अन्य प्राधिकरणों से रिपोर्ट मांगने और इस प्रस्ताव की फिर से समीक्षा करने की बात कहकर इसे भी टाल दिया। प्राधिकरण में बड़े पैमाने पर ऐसी संपत्तियां हैं जिनके खरीददार नहीं मिल रहे हैं। एमडीए ने इन संपत्तियों को नीलामी की प्रक्रिया से बाहर लाकर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित करने का प्रस्ताव रखा था। इसे बोर्ड ने अस्वीकार कर दिया। कॉसमॉस अस्पताल के मानचित्र का मुद्दा भी बोर्ड बैठक में रखा गया था। कमेटी द्वारा अध्यक्ष को सीन नहीं कराए जाने पर यह प्रस्ताव भी स्वीकार नहीं किया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर यशवंत राव ने प्राधिकरण अफसरों को निर्देश दिए कि शहर के सुनियोजित विकास के लिए अवैध निर्माणों पर पूरी कठोरता के साथ कार्रवाई की जाए। बैठक में प्राधिकरण उपाध्यक्ष कनक त्रिपाठी, डीएम राकेश कुमार समेत एमडीए और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed