{"_id":"5b6211f34f1c1b9f3e8b4b0a","slug":"61533153779-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी चीनी मिल पर भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दिया धरना, एसडीएम की मध्यस्थता में वार्ता के बाद चीनी मिल ने छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी चीनी मिल पर भाकियू ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दिया धरना, एसडीएम की मध्यस्थता में वार्ता के बाद चीनी मिल ने छ
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को भी त्रिवेणी चीनी मिल रानीनांगल पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम की मध्यस्थता में मिल के अधिकारियों से हुई वार्ता के बाद 10 अगस्त तक किसानों को 31 मार्च तक का छह दिन का गन्ना भुगतान देने के आश्वासन पर भाकियू ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। भाकियू ने किसानों के साथ मंगलवार से त्रिवेणी चीनी मिल रानीनांगल पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग को लेकर मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया था।
बुधवार को सुबह से ही किसानों ने बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर मिल गेट पर नारेबाजी शुरू कर दी। सुबह करीब 11 बजे एसडीएम रामजी लाल किसानों से वार्ता करने के लिए चीनी मिल पहुंचे। पहले उन्होंने चीनी मिल के अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद एसडीएम चीनी मिल के अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने भाकियू के जिला महामंत्री घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में किसानों से वार्ता शुरू की। पहले जिला महामंत्री घनेंद्र शर्मा ने किसानों का पूरा गन्ना भुगतान हुए बिना आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया। लेकिन एसडीएम ने समझाया। एसडीएम के सामने मिल के मुख्य महाप्रबंधक बी वेंकटरथनम ने आश्वासन दिया कि मिल किसानों को 26 से 31 मार्च तक का छह दिन का गन्ना भुगतान 10 अगस्त तक कर देगी। शेष गन्ना भुगतान भी शीघ्र कर दिया जाएगा। भाकियू ने कहा कि किसानों का मिल पर करीब 60 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। एसडीएम के समझाने पर जिला महामंत्री घनेंद्र शर्मा ने इस संबंध में अपने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। जिस पर कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद घनेंद्र शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि 10 अगस्त तक आश्वासन के तहत भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू फिर से मिल गेट पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इसके बाद किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौके पर भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, शीशपाल सिंह, रमेश सिंह, उपाध्यक्ष हरिराज सिंह, हरि सिंह, जानकी सिंह, आशुतोष कुमार शर्मा, रोशन जहां, युवराज सिंह, अनिल कुमार विश्नोई, रमेश सिंह, मंसाराम यादव, चौधरी अय्यूव अली, विरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान श्रीराम, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह, हरकेश सिंह, चौधरी शिवराज सिंह विश्नोई आदि मौजूद थे।