फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्राओं को लग गई चरस की लत

छात्राओं को लग गई चरस की लत

Fri, 04 May 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को लग गई चरस की लत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्कूल और कालेज में पढ़ने वाले छात्रों को नशे का सामान बेचते बेेचते अब ड्रग तस्करों ने छात्राओं को भी नशे की लत का शिकार बना दिया है। यह खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक नगर के सामने चरस के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों ने किया है। इनसे ढाई किलो चरस बरामद की गई है। आरोपी को नेपाल से लाकर चरस देने वाले एक ड्रग माफिया का नाम भी पुलिस को पता चला है। अब पुुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया की मझोला पुलिस ने मुगलपुरा में लाल बाग के पास रहने वाले बब्बन उर्फ तस्लीम और जीवन सराय कटरा पूरन जाट में रहने वाला परमानंद यादव है। सीओ सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता को मुखबिर ने सूचना दी थी कि बब्बन बड़ी मात्रा में चरस बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर ढक्का मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बब्बन पर गलशहीद, मुगलपुरा, काशीपुर, बिजनौर और रामपुर में कुल आठ मामले दर्ज हैं, गलशहीद पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की है। आरोपी का भाई भी दो साल से ड्रग तस्करी के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि शुरूआत में उससे स्कूल, कालेज में पढ़ने वाले लड़के चरस खरीदते थे, उन्होंने अपने दोस्तों को भी चरस की लत लगवा दी। अब लड़कियां सीधे उससे चरस खरीदने लग गई हैं। कुछ लड़कियों के मोबाइल नंबर तक आरोपी के पाससे मिले हैं, जिन्हें वह चरस बेचता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed