फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   60 dependents of deceased will soon become operators

Moradabad News: जल्द ही परिचालक बनेंगे 60 मृतक आश्रित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
60 dependents of deceased will soon become operators
मुरादाबाद। कई सालों से परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए भटक रहे मुरादाबाद परिक्षेत्र के 60 लोगों को जल्द ही परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। शासन के आदेश के बाद आरएम ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित मृतक आश्रितों को नियुक्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम में बुकिंग क्लर्क के पद पर तैनात धीरेंद्र सिंह का सेवाकाल में ही 27 अगस्त 2013 को निधन हो गया था। आश्रित कोटे में उनके पुत्र शुभम सिंह नौकरी पाने के लिए अभी तक चक्कर काट रहे हैं। चौकीदार के पद पर तैनात श्रीराम का निधन चार मार्च 2015 को हो गया था। उसके बाद से आश्रित कोटे में नाैकरी पाने के लिए रणवीर सिंह भटक रहे हैं। यह हाल अन्य मृतक आश्रितों का है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश के बाद जल्द ही मृतक आश्रितों को नाैकरी मिलेगी। सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने भी इस संबंध में निगम मुख्यालय से पत्र प्राप्त होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के अभिलेख, पुलिस सत्यापन, आयु, शैक्षिक योग्यता एवं मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित चिकित्सीय योग्यता की जांच पूरी होने के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
आश्रितों को नियुक्ति से पहले देना होगा शपथपत्र
आरएम ममता सिंह ने बताया कि नियुक्ति से पहले सभी अभ्यर्थियों से शपथपत्र भी लिया जाएगा। जिसमें यह प्रमाणित करना होगा कि वह मृतक के एक मात्र आश्रित हैं और कोई अन्य व्यक्ति पूर्व में नौकरी पर नहीं रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed