{"_id":"5f7cd7588ebc3e9ba53010bf","slug":"59-new-corona-positive-in-moradabad-city-news-mbd3651408111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह के पांच किशोर समेत 59 नए कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह के पांच किशोर समेत 59 नए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मुरादाबाद। मंगलवार को 59 कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें बाल सुधार गृह के पांच किशोर और जेल के पांच बंदी भी संक्रमित हैं। जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9096 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को रैपिड एंटीजन के 2463 सैंपल लिए गए। इनमें 11 पॉजिटिव मिरीज मिले हैं। मझोला से दो, किसरौल से एक, भोजपुर से एक, डिलारी से चार, ठाकुरद्वारा से दो और बिलारी से एक मरीज मिला है। आरटीपीसीआर नोएडा से 48 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जेल से पांच और बाल सुधार गृह से भी पांच किशोर पॉजिटिव आए हैं। सिद्धार्थ नगर से एक ही परिवार से पांच साल का बच्चा तीन लोग, नानपुर से एक परिवार से छह साल का बच्चा समेत छह सदस्य संक्रमित आए हैं। हाजिदपुर, नवीन नगर, जिगर कालोनी, मऊ देहात, लाजपत नगर, भदासना, कटघर, हिमगिरी, बुद्धि विहार के मरीज आए हैं। निजी लैब से भी मंडी क्षेत्र निवासी दंपती पॉजिटिव मिला है।
कोरोना मीटर
---------------
- आज के मरीज 59
- अब तक मरीज 9096
- आज की मौत 00
- अब तक मौत 151
- अब तक स्वस्थ 7783
- एक्टिव मरीज 1168