फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   55 cows died due to eating poisonous fodder in cowshed

गोशाला में विषैला चारा खाने से 55 गोवंश मरे, 100 से ज्यादा गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
55 cows died due to eating poisonous fodder in cowshed
ग्राम पंचायत की देखरेख में संचालित हो रही सांथलपुर गांव की गोशाला में विषैला चारा खाने से 55 गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। सौ से ज्यादा गोवंश गंभीर हालत में हैं। इतनी बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुओं के हताहत होने की सूचना से अफसरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। चारा बेचने वाले किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी ओर घटना से आक्रोश में आए ग्रामीणों ने अफसरों पर सच छिपाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मृत गोवंशों की संख्या 60 से ज्यादा है।
विज्ञापन

सांथलपुर की गोशाला में गोवंशीय पशुओं के मरने का सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर से शुरू हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक इस गोशाला में 188 गोवंश थे। सुबह उन्हें रोजाना की तरह एक किसान के खेत से आया हरा चारा (बाजरा) खाने के लिए दिया गया। चारा खाने के बाद से पशुओं के मुंह से झाग निकलने लगे। दोपहर में एक गोवंश की मौत हो गई और इसके बाद पशुओं के मरने का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ घंटों के भीतर 55 गोवंश दम तोड़ गए। सौ से ज्यादा गंभीर हालत में हैं।
विज्ञापन

इस जानकारी पर डीएम बीके त्रिपाठी ने आला अफसरों के साथ गोशाला का रुख किया। प्राथमिक जांच के बाद उन्होंने 55 गोवंशों की मौत की बात स्वीकार की। बताया कि यह गोशाला ग्राम प्रधान रामौतार सिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी (वीपीओ) मोहम्मद अनस की देखरेख में संचालित होती है। वीपीओ को निलंबित कर दिया है। चारे की सप्लाई देने वाले ताहिर नामक किसान पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पहली बार ताहिर के खेत से चारा खरीदा गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। विशेषज्ञ टीम से मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे विषैला हुआ चारा, नहीं मिला जवाब
पचपन गोवंश को लील जाने वाला चारा कैसे विषैला हुआ, इसका जवाब फिलहाल अफसरों के पास नहीं है। डीएम का कहना है कि चारे का सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ताहिर के खेत से पहली बार चारा लिया गया था। पहले कहीं ओर से आता था। यह बदलाव क्यों किया, इस सवाल का जवाब भी तलाशा जाएगा।
शासन स्तरीय टीम करेगी जांच
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि सांथलपुर की गोशाला में पशुओं की मौत की जानकारी शासन को भेज दी है। शासन से अपर मुख्य सचिव पशु चिकित्सा रजनीश दुबे की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। वह (मंडलायुक्त) स्वयं और प्रदेश के पशु चिकित्सा निदेशक भी इस टीम में शामिल हैं।
बरेली आईवीआरआई की टीम पहुंची
मंडलायुक्त ने बताया कि मंडल के सभी जिलों के पशु चिकित्साधिकारी सांथलपुर गोशाला पहुंच गए। बरेली के पशु चिकित्सा विभाग और आईवीआरआई (इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट) की टीमें भी आ गई हैं। बीमार गोवंशों का इलाज कराया जा रहा है। मृत पशुओं को पोस्टमार्टम के बाद दफन कराया जा रहा है। उनके नमूने भी लिए हैं।

गोशाला में बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई है। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को दी जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। -महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा विधायक हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed