फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   522 students are living in tanda

लॉकडाउन: घर नहीं जा पाए हैं टांडा के मदरसो में पढ़ने वाले 522 तालिबे इल्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
522 students are living in tanda
टांडा (रामपुर)। कोरोना वायरस से जंग को घोषित 21 दिन के लॉकडाउन की वजह से टांडा के मदरसों में पढ़ने वाले 522 तालिबे इल्म (छात्र) अपने घर नहीं जा पाएं हैं। मदरसा प्रबंधकों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इन तालिबे इल्म को उनके घर पहुंचा दिया जाए।
विज्ञापन

लॉकडाउन के आठवें दिन बुधवार को कई मदरसा प्रबंधकों ने तहसील प्रशासन को अवगत कराया कि उनके यहां 522 तालिबे इल्म हैं जो घर नहीं जा पाएं हैं। प्रबंधकों ने बताया कि ये बच्चे बिहार, असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। प्रबंधकों ने तालिबे इल्म की सूची देकर इनको इनके घर भेजवाने का अनुरोध किया है। अधिकारियों ने मदरसा प्रबंधकों को अवगत कराया कि लॉकडाउन की वजह से तालिबे इल्म को उनके घर भेजना संभव नहीं है। शासन का आदेश है कि जो जहां पर वहीं पर रहेगा। लिहाजा तालिबे इल्म भी लॉकडाउन खत्म होने तक वहीं पर रहेंगे, जहां रह रहे हैं। प्रशासन ने तालिबे इल्म को कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी देने, उनको सैनिटाइजर, हैंडवॉश और साबुन देने की बात कही। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह बताया कि ये बच्चे लॉकडाउन की वजह से घर नहीं जा पाए हैं। फिलहाल ये वहीं पर रहेंगे जहां पहले से रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed