{"_id":"66a6ea91e44229e4fe039c4d","slug":"52-missing-children-of-the-district-imprisoned-in-unknown-captivity-moradabad-news-c-15-1-mbd1042-448041-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात बंदिशों में कैद जिले के लापता 52 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात बंदिशों में कैद जिले के लापता 52 बच्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। पिछले पांच साल में जिले से लापता हुए तीन माह से लेकर 11 साल तक 52 बच्चे अज्ञात बंधनों में कैद होकर रह गए। ये बच्चे किसी सक्रिय तस्कर गिरोह का शिकार हो गए या भटक कर कहीं दूसरे जनपद या प्रदेश पहुंच गए। इन्हें न तो थानों की पुलिस ढूंढ पाई और न ही एसओजी खोज सकी।
लापता हुए बच्चों के न मिलने से किसी घर का आंगन सूना है तो कोई मां आज भी संतान की याद में सुबक रही है। कई परिवार तो मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक बच्चों की बरामदगी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। इनमें कुछ मामले तो ऐसे हैं, जिनमें बच्चों को ले जाने वाले सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हैं। इसके बाद भी पुलिस उन्हें अब तक नहीं ढूंढ सकी है।
घर के बाहर से लापता हो गई नैंसी
कुंदरकी थाना क्षेत्र के बहापुर गांव निवासी राजेश कुमार की ढाई साल की बेटी नैंसी 30 सितंबर 2022 के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां रसोई में काम रह रही थी और उसके पिता बाहर गए थे। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। बच्ची की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लगभग दो साल बाद भी अब तक बच्ची नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
बेटे की तस्वीर लेकर घूम रहे पिता
पाकबड़ा निवासी इरशाद का पांच वर्षीय बेटा अयान 24 सितंबर 2022 को घर के बाहर से गायब हो गया था। पुलिस और एसओजी बच्चे की तलाश में लगी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुुटेज में अयान को एक युवक ले जाता दिखाई दिया था। शुरुआत में पुलिस ने इस केस पर काम किया, लेकिन अब तलाश ही बंद कर दी गई है। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले इरशाद बेटे की तस्वीर लेकर भटक रहे हैं। इरशाद का कहना है कि बच्चे की तलाश में काम-धंधा भी बंद हो गया। कर्ज लेकर बच्चे की तलाश कर रहा हूं।
किन हाथों में चला गया अरमान
16 अगस्त 2021 सिविल लाइंस क्षेत्र के कपूर कंपनी पुल के पास रिक्शा चालक तस्लीम और उनकी पत्नी सड़क किनारे सो रही थीं। इन दोनों के बीच छह माह का बेटा अरमान भी सोया हुआ था। सुबह पति-पत्नी जागे तो बच्चा गायब था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने बच्चे की तलाश की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन सफलता नहीं मिली। बच्चा किन हाथों में पहुंच गया। अब तक पता नहीं चल सका।
मझोला से नौ साल का बच्चा लापता
मझोला के लाइनपार प्राइमरी स्कूल के सामने रहने वाले राजीव सैनी का नौ वर्षीय बेटा दिव्यांश सैनी 28 जून 2024 की शाम चार बजे खेलने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से बच्चा लापता है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन किसी भी कैमरे में उसकी फुटेज नहीं मिली। राजीव सैनी का कहना है कि वह बच्चे को मुरादाबाद समेत आसपास के जिलों में ढूंढ चुके हैं।
दो माह बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की गुमशुदगी
सिविल लाइंस के अगवानपुर सराय फारुख निवासी शफाहत अली का 10 वर्षीय बेटा अनस 10 मई 2024 से लापता है। पिता का कहना है कि उसने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। उसने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है, लेकिन बच्चा ढूंढना तो दूर पुलिस ने अब तक गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की है।
- नाबालिगों का लापता होना गंभीर विषय है। इस मामले में संबंधित थाने और एएचटीयू के प्रभारी से जानकारी ली जाएगी कि अब तक लापता बच्चे बरामद क्यों नहीं हो पाए हैं। बच्चों की बरामदगी के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जाएंगे। - सतपाल अंतिल, एसएसपी