फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निदेशालय से छिपाई 4200 कर्मचारियों की जानकारी

निदेशालय से छिपाई 4200 कर्मचारियों की जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
निदेशालय से छिपाई 4200 कर्मचारियों की जानकारी
मुरादाबाद। नगर निकाय में काम करने वाले कर्मचारियों का सटीक डाटाबेस खुद निगम के पास ही नहीं है। हाल में स्थानीय निकाय निदेशालय को निगम की तरफ से सिर्फ 603 कर्मचारियों की जानकारी भेजी गई। जबकि करीब 4200 कर्मचारियों का डाटाबेस पोर्टल पर अपलोड ही नहीं किया गया। स्थानीय निकाय निदेशालय की निदेशक ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोडल अधिकारी को लखनऊ में कर्मचारियों के पूरे डाटा पेश करने के लिए आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सत्रह नगर निगम को एनआईसी के पर्सनल इंफॉर्मेशन सिस्टम पर सभी कर्मचारियों की जानकारी अपलोड करनी थी। बीती चार जनवरी 2019 को स्थानीय निकाय निदेशालय में संपत्ति, जल और भवन कर को ऑनलाइन करने को लेकर बैठक हुई थी। इसमें आदेश जारी हुए कि 11 जनवरी 2019 तक सभी निकाय कर्मचारियों की जानकारी को अपलोड कर दें। मुरादाबाद नगर निगम ने पोर्टल पर कुल कर्मचारियों की संख्या 4804 बताई है। जबकि पर्सनल इंफार्मेशन सिस्टम के तहत 603 कर्मचारियों की जानकारी अपलोड किया गया। इनमें 395 नियमित और ठेका 141 कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


पांच निकाय ने शून्य कर्मचारी बताए
स्थानीय निकाय निदेशालय की निदेशक डॉ. काजल की तरफ से जारी लेटर में फिरोजाबाद, लखनऊ, मथुरा, मेरठ और शाहजहांपुर के नगर निगम ने ऑनलाइन पोर्टल पर अपने कुल कर्मचारियों की संख्या शून्य लिखी है। इससे नाराजगी जाहिर की गई है। अब पहली मई को स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में सभी निगमों के नोडल अधिकारियों को कर्मचारियों की सही जानकारी के साथ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed