{"_id":"5c856fcdbdec22144d7e0227","slug":"51552248781-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर शुरू हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर शुरू हुआ उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार से शुरू हो गया। मुरादाबाद में पांच केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है। पहले दिन डीएचई-परीक्षकों ने ड्यूटी ग्रहण की। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में होगा। साथ ही मूल्यांकन की अवधि में मोबाइल फोन का प्रयोग भी वर्जित रहेगा। डीआईओएस का कहना है कि मूल्यांकन कार्य 15 दिन तक चलेगा।
सुबह दस बजे से पांच बजे तक मूल्यांकन होगा। चित्रगुप्त इंटर कालेज और महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज को इंटमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जबकि पारकर इंटर कालेज, जीजी हिंदू इंटर कालेज और हैबिट इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। पांचों केंद्रों पर 529370 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। केंद्रों को 495021 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हो चुकी हैं। मूल्यांकन कार्य में 191 डीएचई और 1865 परीक्षक नियुक्ति किए गए हैं। पहले दिन पारकर इंटर कालेज में 16 डीएचई, 128 परीक्षकों ने ड्यूटी प्राप्त की। चित्रगुप्त इंटर कालेज में पहले दिन 2735 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र पर 44 डीएचई में से 16 और 438 में से 156 ने ड्यूटी ग्रहण कीं। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में 33 डीएचई में से 22 और 322 परीक्षकों में से 132 केंद्र पर पहुंचे। हैविट मुस्लिम इंटर कालेज में 86423 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 31 डीएचई और 310 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। पहले दिन केंद्रों पर परीक्षकों के विषय बदलने की समस्या का भी सामना करना पड़ा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी का कहना है कि चार मूल्यांकन केंद्रों के सीसीटीवी निगरानी विभाग से लिंक हो गए हैं। एक केंद्र को सोमवार को लिंक कर लिया जाएगा। पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन कार्य होगा। विषय के अनुरूप नियुक्ति न मिलने वाले परीक्षकों को केंद्र उपनियंत्रक केंद्र से फार्म भरवाकर मूल्यांकन कार्य कराएंगे।