फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पहाड़ों की बर्फीली हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

पहाड़ों की बर्फीली हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों की बर्फीली हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं से ठिठुरन और बढ़ गई है। दिन में निकली गुनगुनी धूप से राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही शीत हवाओं से ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इससे न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। हालांकि दिन की धूप ने अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज कराई है।

शीत हवाओं के चलने से वातावरण में गलन बढ़ गई है। पश्चिमी हवा मैदानी इलाकों में ठंड में बढ़ोतरी कर रही है। भोर में हल्की धुंध रही तो सुबह में धूप खिलना शुरू हो गया। दिन बढ़ने के साथ कुछ समय के लिए तपिश भी महसूस हुई। ठंडी हवाओं से लोग बचने के लिए धूप में बैठे रहे। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी हवाओं के चलने से वातावरण में नमी सूखने लगी है। सुबह की आर्द्रता 87 फीसदी और शाम की करीब 65 फीसदी दर्ज की गई। हवाएं भी पश्चिमी दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगामी दिनों में कभी मौसम साफ तो कभी बादल रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed