{"_id":"5bfefd95bdec2241a91132eb","slug":"51543437717-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के साथ मौसम में ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के साथ मौसम में ठंडक
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
आसमान में छाई धुंध और कोहरे की वजह से दिन में ठंडक रही। सूर्य देव देरी से दिखाई दिए। दिन में सुबह सात बजे तक लोग ठंड से ठिठुरते हुए दिखाई दिए। उसके बाद ठंड तो रही लेकिन कुछ राहत मिली।
कल नवंबर का महीना बीत जाएगा और दिसंबर शुरू होगा। बुधवार को सुबह से ही आसमान में कोहरा और हल्की धुंध दिखाई दी। आसमान में बादल भी थे। दोपहर तक सूर्यदेव बादलों छिपे रहे। सुबह छह से सात बजे तक स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड का अहसास हुआ। दोपहर तक बादल व सूर्यदेव के बीच आंख मिचौली होती रही। दोपहर बाद सूर्यदेव दिखाई दिए लेकिन मौसम में ठंडक बनी रही। सीजन में पहली बार दिन में हल्की सर्दी का एहसास हुआ। शाम ढलने से पहले ही लोग गर्म कपड़ों में दुबके दिखाई दिए।
नहीं बने रैन बसेरा, नहीं जल रहे हैं अलाव
मुरादाबाद। सर्दी का मौसम शुरू हो गया है लेकिन नगर निगम और तहसील प्रशासन की ओर से शहर में रैन बसेरा की व्यवस्था नहीं की गई है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उनके लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। जबकि स्टेशनों पर हर रोज ढाई सौ से अधिक लोग अपने गांवों तक जाने के लिए सर्दी में रात बिताने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रदेश सरकार ने आदेश किए थे कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल तथा मेडिकल कालेज के आसपास अलाव और रैन बसेरा की व्यवस्था की जाए। इस आदेश पर अभी तक अमल नहीं हुआ है, यानी कि अधिकारियों की नजर में अभी तक सर्दी का मौसम शुरू नहीं हुआ है। प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता के कारण रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल के आसपास लोग सर्दी के मौसम में ठिठुरते हुए रात काट रहे हैं।