{"_id":"5be891abbdec2269ac7ef2ba","slug":"51541968299-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासीय क्षेत्रों में बंद रहेंगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासीय क्षेत्रों में बंद रहेंगे उद्योग
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। जानलेवा होती हवा में सुधार के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आवासीय क्षेत्रों में चल रहे उद्योगों को बंद कराने का निर्णय लिया गया है। इसकी सिफारिश उद्योग विभाग के अफसरों को भेज दी गई है।
आवासीय क्षेत्रों में उद्योग चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। एनजीटी और शासन ने पहले ही आवासीय क्षेत्रों से उद्योगों को बाहर करने के आदेश दिए हुए हैं। उसके बावजूद महानगर में 18 हजार से ज्यादा ऐसे उद्योग चल रहे हैं, जिनमें आग जलती है। इनमें 14 हजार से ज्यादा पीतल गलाने की भट्ठियां हैं। इनसे निकलने वाले धूल व धुआं के कणों से वायु की गुणवत्ता खराब हो रही है। इसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों ने आवासीय क्षेत्रों में चलने वाले उद्योगों को बंद कराने की सिफारिश की है। इसका पत्र जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को भेजा गया है। प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आरओ आरके सिंह ने बताया कि उद्योगों के बंद होने से वायु की गुणवत्ता में जल्द सुधार हो सकेगा। इसमें सभी को सहयोग करने की जरूरत है।