फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   राजकीय कालेज में दो छात्रों में मारपीट, प्रधानाचार्य ने बुलाई पुलिस

राजकीय कालेज में दो छात्रों में मारपीट, प्रधानाचार्य ने बुलाई पुलिस

Fri, 07 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
राजकीय कालेज में दो छात्रों में मारपीट, प्रधानाचार्य ने बुलाई पुलिस
बिलारी। क्षेत्र के नगलिया जट गांव स्थित राजकीय इंटर कालेज में बृहस्पतिवार की दोपहर कक्ष के बाहर कुर्सी पर बैठने को लेकर दो छात्रों में मारपीट हो गई। प्रधानाचार्य ने पुलिस बुलाकर छात्र और उसके भाई को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम दोनों पक्षों के अभिभावकों में कालेज में बैठकर फैसला हो गया।
विज्ञापन

नगलिया जट गांव निवासी निसार हुसैन का बेटा शोएब और मकरंदपुर गांव निवासी करन सिंह का बेटा महेश कुमार राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर भोजनावकाश के समय एक छात्र कक्ष के बाहर कुर्सी पर बैठा हुआ था तभी दूसरे छात्र ने उसे टोक दिया इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। शोर मचने पर अन्य सहपाठी छात्रों ने हस्तक्षेप करके दोनों छात्रों को शांत कर दिया। पता चला है कि महेश कुमार ने अपने भाई हरवीर सिंह को सूचना देकर कालेज में बुलवा लिया।
विज्ञापन

कालेज प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह ने बताया कि छात्र महेश कुमार और उसका भाई हरवीर सिंह कालेज के गेट पर यह जिद करने लगे कि वह दूसरे छात्र शोएब को अपने साथ लेकर जाएंगे। जब उन्होंने मना किया तब हंगामा करने लगे। मामला तूल न पकड़े यही सोचकर उन्होंने कोतवाली से पुलिस बुला ली और छात्र महेश तथा उसके भाई हरवीर को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रधानाचार्य के मुताबिक बृहस्पतिवार की शाम दोनों पक्षों के छात्र और उनके अभिभावक अनेक गणमान्य लोगों के साथ कालेज पहुंचे तथा आपस में फैसला कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed