{"_id":"5b1847414f1c1bf66e8b6b86","slug":"51528317761-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की सफाई के वक्त गैस लाइन फटी, गैर रिसाव से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की सफाई के वक्त गैस लाइन फटी, गैर रिसाव से हड़कंप
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लाकड़ी फाजलपुर के पास जेसीबी से नाले की सफाई करते वक्त बुधवार दोपहर नेचुरल गैस की पाइप लाइन कट गई। गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। गैस कंपनी ने गैस की सप्लाई बंद कर दी। देर शाम तक पाइप लाइन बदलने का काम चलने से सात फैक्ट्रियों में सप्लाई बाधित रही।
मुरादाबाद शहर में कई इलाकों में कारखानों और घरों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति होती है। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे आरटीओ से जुड़ी गैस की पाइप लाइन लाकड़ी फाजलपुर के पास नाले की सफाई करते वक्त जेसीबी से कट गई। लाइन कटन से गैस का रिसाव होने लगा और आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
लाइन कटने से सफाई कर्मचारी और जेसीबी चालक फरार हो गए। सूचना पर मझोला थाना पुलिस दमकल की दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने गैस रिसाव के आसपास से भीड़ हटवाकर सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। पुलिस की सूचना पर गैस आपूर्ति कंपनी ने आरटीओ डीआरएस से लाइन में गैस की सप्लाई बंद कर दी। कंपनी अधिकारियों ने नाले के आसपास निरीक्षण कर गैस की लाइन चेक की। कंपनी ने करीब 20 मीटर में नई पाइप लाइन डाली और देर शाम तक गैस की आपूर्ति बहाल की गई। कंपनी के एचओडी प्रभात तिवारी ने बताया कि आपूर्ति ठप होने से सात कारखानों में गैस की आपूर्ति बाधित रही। गैस रिसाव होने से कंपनी को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गैस कंपनी के एचओडी की ओर से अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
कौन करवा रहा था नाले की सफाई
नाले की सफाई कौन करवा रहा था, कोई विभाग बताने को तैयार नहीं है। घटना स्थल पर नगर निगम की ओर से सफाई करवाए जाने की बात सामने आई। गैस कंपनी के अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों ने हाथ खड़े करते हुए लाकड़ी फाजलपुर क्षेत्र में किसी भी तरह की सफाई होने से इंकार कर दिया। इसके बाद गैस कंपनी ने अधिकारियों ने लोनिवि के अफसरों से संपर्क साधा। लोनिवि ने भी नाले की सफाई करवाने से मना कर दिया।