{"_id":"5adf96a14f1c1bb56a8b5e12","slug":"51524602529-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में जिले को मिला ग्लोबल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में जिले को मिला ग्लोबल पुरस्कार
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
स्वच्छता अभियान में दिव्यांगों के साथ विशेष प्रतीक चिंहन बनवाने के लिए जिले को ग्लोबल इंडिया सम्मान दिया गया है।
निवर्तमान सीडीओ सी. इंदुमति, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने पिछले महीने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी और जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ मिलकर महात्मा गांधी केचश्मे की विशेष आकृति बनवाई थी। इसको बनाने में 33 सौ दिव्यांगों को चश्में की आकृति में बैठाकर ड्रोन कैमरे से चित्र लिया गया था। इस दौरान सभी दिव्यांग लोगों से स्वच्छता की अपील कर रहे थे।
इस सराहनीय, प्रसंशनीय और विलक्षण पहल के लिए जिले को ग्लोबल इंडियर पुरस्कार मिला है। इसको पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने निवर्तमान सीडीओ सी. इंदुमति को सौंपा। सी. इंदुमति ने बताया कि जिले को जल्द ही लिम्का बुक आफ वर्ल्ड और गिनीज बुक आफ वर्ल्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई हैं। दुनिया में इस तरह का अनोखा और विचित्र प्रयास कहीं पर नहीं हुआ है।