फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   51-Kundiya Gayatri Mahayagya and Pragya Puran Katha in Kuchavali begin today.

Moradabad News: कुचावली में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण कथा आज से

Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
51-Kundiya Gayatri Mahayagya and Pragya Puran Katha in Kuchavali begin today.
कांठ। क्षेत्र के गांव कुचावली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शनिवार से छह दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा छजलैट के तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान, धार्मिक अनुष्ठान, कथा, दीप यज्ञ और विभिन्न संस्कार कराए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य मानव में देवत्व का जागरण और समाज में सकारात्मक संस्कारों का प्रसार करना है।
विज्ञापन




कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सुबह नौ बजे भव्य कलश यात्रा और नशा मुक्ति अभियान की झांकियों के साथ होगा। यात्रा माता मंदिर चौधरी ऋषिपाल सिंह के आवास समीप से शुरू होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी। शाम छह से रात आठ बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। रविवार से मंगलवार तक सुबह आठ से 10 बजे तक गायत्री यज्ञ और शाम सात से रात 10 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। बुधवार को सुबह यज्ञ के बाद शाम को गीत-संगीत कार्यक्रम और भव्य दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। अंतिम दिन आठ अक्तूबर बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार, अतिथि सत्कार और भंडारा होगा। इसके साथ ही पूर्णाहुति के बाद गायत्री परिवार की टोली को विदाई दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यूपी के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह सहित अधिकारी शामिल होंगे। यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed