फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   500 Spacial police officers will KICKOUT

किक आउट होंगे पांच सौ ‘स्पेशल पुलिस अफसर’

Sat, 17 Oct 2015 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sat, 17 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस महकमा पांच सौ एसपीओ (स्पेशल पुलिस अफसर) को बाहर का रास्ता दिखाएगा। डिपार्टमेंट ने इन्हें निष्क्रिय मानते हुए इनसे एसपीओ कार्ड वापस लेने का फैसला किया है। पुराने और बुजुर्ग एसपीओ के स्थान पर युवाओं को एसपीओ बनाया जाएगा। कार्ड देने से पहले उनके बारे में पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन



हर थाने से 20- 20 युवक युवतियों को एसपीओ बनाने का फैसला लिया गया है। एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव का कहना है कि मौजूदा वक्त में शहर में करीब पांच सौ एसपीओ कार्ड धारक हैं। लेकिन जब भी कानून व्यवस्था की कोई समस्या आती है तो इनमें से कोई एसपीओ वहां नहीं दिखता है।
विज्ञापन



इसलिए इन सभी के कार्ड जमा कराने का फैसला किया गया है। इसके बाद हर थाने से बीस - बीस युवक युवतियों की सूची मांगी जाएगी। जिन्हें एसपीओ बनाया जाएगा। दरअसल पुराने एसपीओ कार्ड लेने के बाद अपने वाहनों पर पुलिस लिखाकर तो घूम रहे हैं लेकिन समस्या के वक्त कहीं नजर नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस का मानना है कि कानून व्यवस्था की जब भी कोई समस्या आती है तो मौके पर युवा ही नजर आते हैं। लिहाजा पुलिस एसपीओ भी इन्हीं युवाओं के बीच में से बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed