{"_id":"66ad87189d229415890a3c79","slug":"50-thousand-students-decreased-in-council-schools-in-two-years-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-451269-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परिषदीय स्कूलों में दो साल में घट गए 50 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परिषदीय स्कूलों में दो साल में घट गए 50 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन
मुरादाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग में छात्र नामांकन बढ़ाने के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति यह है कि पिछले दो वर्षों में जिले में छात्र नामांकन में करीब 50 हजार की गिरावट आई है। बीएसए का कहना है कि छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान और परिवार सर्वेक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
मुरादाबाद जनपद में वर्ष 2022-23 में परिषदीय स्कूलों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में घंटी बजाओ अभियान चलाया गया था। इसके अलावा घर-घर सर्वेक्षण किया था। इसकी वजह से छात्र संख्या करीब दो लाख छह हजार तक पहुंच गई थी। इसके बाद छात्र संख्या में गिरावट आना शुरू हुई। वर्ष 2023-24 में छात्र संख्या एक लाख 84 हजार 933 रह गई। वहीं अब 30 जुलाई को शासन की ओर से जारी हुई सूची के अनुसार मुरादाबाद में छात्र संख्या एक लाख 48 हजार 942 आई है।
15 विद्यालयों में दस से कम नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष का गांव भी शामिल
पिछले दिनों शिक्षा महानिदेशक ने सूची जारी की, जिसमें मुरादाबाद जनपद 15 स्कूलों में छात्र संख्या दस से भी कम है। इनमें जूनियर हाईस्कूल लोधीपुर पट्टी डिलारी में नौ छात्र, जूनियर हाईस्कूल फैजुल्लाह गंज ठाकुरद्वारा में नौ विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल ढाक वाला मझरा डिलारी में नौ विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल लुहारपुरा छजलैट में आठ विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल महेंद्री सिकंदरपुर छजलैट (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का गांव) में आठ विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल इनायत नगर ठाकुरद्वारा में आठ विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल इस्लामपुर ठाकुरद्वारा में सात विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल जागवाली छजलैट में सात विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल कोठा महमूद डिलारी में सात विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल बालों वाली मिलक मुरादाबाद में सात विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल मनकुआ छजलैट में छह विद्यार्थी, कन्या जूनियर हाईस्कूल जहांगीरपुर डिलारी में पांच विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल खांडसाल जूनादार छजलैट में पांच विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल पीपली घनश्याम ठाकुरद्वारा में तीन विद्यार्थी, प्राथमिक स्कूल पोटा छजलैट में दो विद्यार्थियों का नामांकन है। छजलैट के खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार का कहना है कि नामांकन बढ़ाने के लिए आंगडबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जा रहा है। पूरा प्रयास रहेगा कि सभी स्कूलों में छात्र नामांकन दस से अधिक हो जाए।
विज्ञापन
202 स्कूलों में था शून्य नामांकन
पिछले माह मंडल में 1241 ऐसे विद्यालय थे, जहां पर प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा एक में कोई दाखिला नहीं दर्ज था। इसमें मुरादाबाद जनपद के 202 विद्यालय थे। इसके अलावा मुरादाबाद जनपद के ही 60 ऐसे स्कूल भी थे, जहां पर कक्षा छह में भी कोई नया नामांकन नहीं हुआ है।
इनसेट....
नोट...2024-25 की सूचना 30 जुलाई तक शासन की ओर से जारी डीबीटी की सूची के अनुसार है...
वर्ष छात्रसंख्या
2020-21 1,72,825
2021-22 1,81,514
2022-23 2,06,877
2023-24 1,84,933
2024-25 1,48,942
__________
स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें परिवार सर्वेक्षण के माध्यम से शिक्षक घर-घर जाकर चिह्नांकन कर रहे हैं। जो भी छह से 14 आयु वर्ष के बच्चे ड्राप आउट हैं, उनका परिषदीय स्कूलों में दाखिला करवाया जा रहा है।
विमलेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी