फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 thousand looted from a woman returning home after withdrawing money from the bank to buy dowry items

दहेज का सामान खरीदने के लिए बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही महिला से 50 हजार लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
50 thousand looted from a woman returning home after withdrawing money from the bank to buy dowry items
मुरादाबाद। मंडी समिति पुलिस चौकी के ठीक सामने सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के समय महिला बैंक से रुपये निकालने के बाद घर लौट रही थी। छह फरवरी को महिला की बेटी की शादी है। शादी के लिए ही दहेज का सामान खरीदना था। महिला के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी चौकी से बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश बाइक में फर्राटा भरकर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

मूलरूप से कासगंज जनपद के पटियारी थानाक्षेत्र के गड़िया धोकल निवासी पिंकी देवी अपने बेटे विकास और बेटी मोनिका के साथ मझोला थानाक्षेत्र के एकता कॉलोनी में किराये के मकान में रहती हैं। महिला ने बताया कि उनके पति शिव कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। महिला पीतल फर्म में काम करती है। पिंकी ने बताया कि छह फरवरी को उसकी बेटी मोनिका की शादी होनी है। दहेज खरीदने के लिए उसने सोमवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे मंडी समिति के पास स्थित पीएनबी की शाखा से पचास हजार रुपये निकाले थे। महिला रुपये बैग में रखकर घर लौट रही थी। महिला ने बैग को बगल में दबाकर ऊपर से शॉल ओढ़ रखी थी। महिला पैदल ही घर जा रही थी।
विज्ञापन

महिला अभी मंडी समिति पुलिस चौकी के ठीक सामने पहुंची थी कि इसी दौरान पीछे से एक बाइक आई। इस पर दो युवक सवार थे। बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि उसके पीछे बैठे युवक के कैप लगा रखी थी और मास्क लगा रखा था। इसी बीच बदमाश ने बाइक मोड़ दी। महिला कुछ समझ पाती उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला को धक्का दे दिया और बैग छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी चौकी से बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश बाइक को फर्राटे से दौड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एएसपी सागर जैन और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। एएसपी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed