फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 thousand elderly people Moradabad district get Ayushman, cards made for those who are above 70 years age

चिकित्सा सुविधा: मुरादाबाद जिले में 50 हजार बुजुर्ग होंगे आयुष्मान, 70 वर्ष पार करने वालों के भी बनाने कार्ड

Sun, 13 Oct 2024 09:46 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 09:46 AM IST
सार

मुरादाबाद जिले में 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में 50 हजार से ज्यादा बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। वोटर लिस्ट के आधार पर सूची तैयार कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
50 thousand elderly people Moradabad district get Ayushman, cards made for those who are above 70 years age
आयुष्मान कार्ड - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुरादाबाद जिले में 70 से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिले में ऐसे 50 हजार से ज्यादा बुजुर्ग हैं, जिन्हें पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा मिलेगी। शासनादेश के बाद पोर्टल पर ट्रायल शुरू हो गया है। जिले की सूची आने के बाद स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने शुरू कर देगा। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि हर जिले की वोटर लिस्ट से 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों का विवरण तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर ही जिलेवार सूची जारी होगी। पोर्टल पर सूची अपडेट होने के बाद लोग सीएमओ कार्यालय में जाकर जानकारी ले सकेंगे। 
विज्ञापन


आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सीएमओ कार्यालय व साइबर कैफे दोनों में से किसी भी जगह आवेदन किया जा सकता है। फिलहाल पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस सूची में 70 वर्ष से अधिक उम्र के 50 हजार से ज्यादा बुजुर्ग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

87 निजी व 29 सरकारी अस्पतालों में मिलेगा लाभ 

आयुष्मान कार्डधारकों को जिले के 87 निजी व 29 सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा का लाभ मिलेगा। शहर में टीएमयू, सिद्ध अस्पताल, एपेक्स अस्पताल, विवेकानंद अस्पताल, कॉसमॉस अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों व नर्सिंगहोम में मरीज निशुल्क चिकित्सा सुविधा ले रहे हैं। वहीं बिलारी, अगवानपुर, कुंदरकी, पाकबड़ा, मूंढापांडे, ठाकुरद्वारा, कांठ आदि के भी निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा है।

करीब ढाई लाख लोगों के नहीं बने आयुष्मान कार्ड

एक ओर जहां आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए लोग दलालों को दो से ढाई हजार रुपये तक दे रहे हैं। वहीं जिले में ढाई लाख लोग ऐसे भी हैं जो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अब तक आगे नहीं आए हैं। जिले में 13 लाख 62 हजार लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने थे।

इनमें से 11 लाख 20 हजार लोग आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। शेष बचे लोगों के आधार कार्ड व आयुष्मान सूची में नाम का मिलान न होने, शहर छोड़कर जाने, मृत्यु हो जाने व अन्य कारणों से आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं।

कौन-कौन हैं कार्ड के पात्र 

  • जिनका नाम 2011 की जनगणना सूची में हो 
  • जिनके राशन कार्ड में 2019 से पहले से छह यूनिट हों
  • सभी अंत्योदय राशनकार्ड धारक 

नोट : सभी पात्रों के नामों की निर्धारित सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

जिले के 1.40 लाख लोगों ने उठाया लाभ

जिले में 11.20 लाख लोग आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं। वहीं इस बीमा योजना का लाभ जिले के करीब 1.40 लाख आयुष्मान कार्डधारक उठा चुके हैं। इन लोगों ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में इलाज कराकर आयुष्मान योजना का लाभ उठाया है।

पोर्टल पर जिलेवार सूची जारी होते ही बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। तब तक बुजुर्ग किसी के झांसे में न आएं। यदि आपका नाम पुरानी सूची में नहीं है तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी को रुपये न दें। - डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed