{"_id":"62d59b80f075f448c92de2a4","slug":"50-percent-target-achieved-of-vaccination-moradabad-news-mbd435030174","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरणः पचास फीसदी के करीब पहुंची एहतियाती खुराक की हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरणः पचास फीसदी के करीब पहुंची एहतियाती खुराक की हिस्सेदारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना टीका अमृत महोत्सव के तहत मुफ्त एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या में हर दिन वृद्धि हो रही है। इस वृद्धि से टीकाकरण अभियान में एहतियाती खुराक की हिस्सेदारी पचास फीसदी के करीब पहुंच गई है। तीन दिनों में जिले में एहतियाती खुराक लेने वालों की भागीदारी 21.18 से 47.26 फीसदी हो गई है।
14 जुलाई तक जिले एहतियाती खुराक की रफ्तार सुस्त थी। जुलाई के 12 दिनों में सिर्फ 711 लोगों ने ही एहतियाती खुराक ली थी, लेकिन 15 जुलाई से प्रदेश में 75 दिनों के लिए कोरोना टीका अमृत महोत्सव की शुरुआत की गई। इसके तहत 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को भी मुफ्त में एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। अभी तक ये सुविधा सिर्फ 60 वर्ष पार वाले बुजुर्गों के लिए थी। अभियान के पहले दिन शुक्रवार को जिले में 1320 लोगों को एहतियाती खुराक लगाई गई, जबकि टीकाकरण कराने वालों की कुल संख्या 6232 रही। इसमें एहतियाती खुराक लेने वालों की हिस्सेदारी 21.18 फीसदी रही।
शनिवार को ये हिस्सेदारी बढ़कर 33.58 प्रतिशत हो गई। वहीं तीसरे दिन कुल टीकाकरण में एहतियाती खुराक की हिस्सेदारी 47.26 पहुंच गई। जिले में सोमवार को कुल 5338 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें एहतियाती खुराक लेने वालों की संख्या 2523 रही। कोरोना टीका अमृत महोत्सव के तीन दिनों में 6307 लोग एहतियाती खुराक ले चुके हैं।