फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 percent district presidents of BJP will be clear

Moradabad News: 15 जून तक भाजपा के 50 फीसदी जिलाध्यक्षों का पता होगा साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
50 percent district presidents of BJP will be clear
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खराब प्रदर्शन करने वाले भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची प्रदेश मुख्यालय में बनकर तैयार है। 15 जून तक पार्टी के 50 फीसदी जिलाध्यक्षों का पत्ता साफ हो जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी बातचीत के दौरान दी है।
गांव महोत्सव कार्यक्रम में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों का प्रयोग सफल रहा है। मुरादाबाद में भोजपुर और संभल में सिरसी नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशियों ने काफी अंतर से जीता है। नगर निगम में भी प्रत्याशियों ने वोट हासिल किया है। लोकसभा चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिए पार्टी ने एक पैरामीटर बनाया है। इस मामले में पार्टी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई है। निकाय चुनाव के पहले ही यह सूची निकलने वाली थी लेकिन अगले महीने 15 जून तक जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों के फेरबदल की कार्रवाई धीरे धीरे हो जाएगी। पार्टी के कुछ पदाधिकारियों का मानना है कि प्रदेश के 40 जिलाध्यक्षों का प्रदर्शन पार्टी के हिसाब से अच्छा नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्षों के बदले जाने का आधार चुनाव में प्रदर्शन, संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन में कमजोरी और जनप्रतिनिधियों से समन्वय है। इस मामले में जिले के प्रभारियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में बदलाव कर दिए गए हैं। इनमें कुछ जिलाध्यक्षों को प्रमोशन भी दिया जाएगा। अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा में बदलाव नहीं किया जाएगा लेकिन अन्य मोर्चों युवा, महिला मोर्चों पर गाज गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाने वालों भी कार्रवाई
- पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस मामले में महानगर और जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट मिल चुकी है। चुनाव प्रभारी की रिपोर्ट के बाद ऐसे लोगों पर गाज गिरेगी। मुरादाबाद में ऐसे 24 लोग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed