फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 injections used for drugs recovered, one accused arrested

नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 50 इंजेक्शन बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
50 injections used for drugs recovered, one accused arrested
कटघर थानाक्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पचास इंजेक्शन के साथ एक आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे मंगलवार शाम अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना आरपी शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। डबल फाटक भोलानाथ कालोनी स्थित हड्डी मिल के पास एक युवक पुलिस कर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। आरोपी युवक की जेब से पचास इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू दिवाकर बताया। वह कटघर के सीतापुरी दस सराय निवासी है। आरोपी ने बताया कि बरामद इंजेक्शन नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। वह इन इंजेक्शन को मेडिकल स्टोर से खरीदकर लाता है और यहां महंगे दामों में अन्य लोगों को बेचता है। इस धंधे में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed