फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5 year girl murdered after picking up

अपहरण के बाद पांच साल की बच्ची को मार डाला

Fri, 25 Sep 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र का गांव सलेमपुर बंगर गुरुवार रात को हुई एक दुस्साहसिक और घिनौनी वारदात से सिहर उठा। यहां एक पांच साल की बच्ची को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची की लाश गांव के बाहर ईख के खेत में पड़ी मिली। वारदात के वक्त बच्ची अपने परिजनों के साथ गांव के बाहर स्थित प्राइमरी स्कूल में चल रही भागवत कथा में गई थी। जहां से वह गायब हो गई।
विज्ञापन



परिजनों की सूचना पर तुरंत हरकत में आई पुलिस ने जंगल में सर्च आपरेशन चलाया तो बच्ची की लाश ईख में पड़ी मिली। हत्या से पहले मासूम के साथ दुष्कर्म की भी आशंका है। घटना से पुलिस में हड़कंप है। आधी रात एसएसपी नितिन तिवारी खुद मौके पर मौजूद थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अगवानपुर चौकी क्षेत्र में आने वाले गांव सलेमपुर बंगर में स्थित प्राइमरी स्कूल में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। देर शाम से शुरू होने वाले भागवत कथा के पाठ में अमूमन सभी ग्रामीण शिरकत करते हैं।
विज्ञापन



गुरुवार को देर शाम करीब सात बजे गांव का एक परिवार अपने तीन छोटे बच्चों के साथ भागवत कथा सुनने गया था। इसमें पांच साल की एक छोटी बच्ची भी थी। रात को करीब साढ़े सात बजे पांच साल की ये बच्ची अचानक भागवत कथा से गायब हो गई। परिजनों को बच्ची के गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब घंटा भर की तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला तो रात को साढ़े आठ बजे परिजनों ने पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी नितिन तिवारी को घटना का पता चला तो उन्होंने आसपास के थानों का फोर्स भेजकर बच्ची की तलाश में सर्च आपरेशन चलाने के आदेश दिए। करीब तीन घंटे के सर्च आपरेशन के बाद बच्ची की लाश गांव के बाहर एक ईख के खेत में पड़ी मिली। उसके गले पर एक जगह नाखून का निशान भी था। जिंदा होने की आस में पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल दौड़ी, लेकिन डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed