{"_id":"692131a6cb74125ac39afef5f58905d3","slug":"5-yaer-boy-got-dead-by-chinees-manjha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से कटी मासूम की गर्दन, मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की दोपहर को पंडित नगला बाईपास पर चाइनीज मांझे से एक पांच साल के बच्चे की गर्दन कट गई। अस्पताल तक पहुंचते पहुंचते इतना खून बह गया कि मासूम ने दम तोड़ दिया। यह बच्चा अपनी मम्मी और पापा के साथ बाइक पर था। सभी लोग रिश्तेदारी में जा रहे थे। जहां यह हादसा हुआ वहां पड़ोस में लोग पतंग उड़ा रहे थे।
चंदौसी रोड पर स्थित सरथल बैंटला गांव निवासी आरिफ किसानी करता है। आरिफ दोपहर को करीब तीन बजे अपनी पत्नी शमशुल, बेटी मनतशा और पांच साल के बेटे आमिर हमजा के साथ टांडा बादली के लामीखेड़ा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। यह परिवार बाइक पर सवार था।
आरिफ का बेटा आमिर हमजा मोटरसाइकिल पर आगे टंकी पर बैठा था। जब बाइक सवार यह परिवार पंडित नगला बाईपास पर टोल प्लाजा के पास पहुंचा तो अचानक बाइक पर आगे बैठे मासूम आमिर हमजा की गर्दन में मांझा उलझ गया। चाइनीज मांझे से हमजा की गर्दन कट गई और खून बहने लगा। जब मासूम ने चीखना शुरू किया तो आरिफ की नजर पड़ी और बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
परिवार वाले खून से लथपथ बालक को लेकर अस्पताल दौड़े मगर इस बीच इतना खून बह चुका था कि वह बच नहीं सका। चाइनीज मांझे ने मासूम बालक आमिर हमजा की जान ले ली। इत्तला पाकर पुलिस भी आ गई थी। मगर आरिफ ने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले बच्चे के शव को लेकर अपने घर चले गए।