{"_id":"663182fe1d360c61390d07d7","slug":"48-thousand-960-rupees-were-lost-from-the-account-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-391618-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर किया सर्च तो खाते से उड़ गए 48 हजार 960 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर किया सर्च तो खाते से उड़ गए 48 हजार 960 रुपये
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला क्षेत्र के मंगूपुरा निवासी लाल बहादुर ने क्रेडिट कार्ड नहीं पहुंचने पर गूगल से बैंक का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया तो उनके खाते से 48 हजार 960 रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
साइबर ठगी के शिकार हुए लाल बहादुर ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। लाल बहादुर ने बताया कि उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। लेकिन उनके पते पर क्रेडिट कार्ड नहीं पहुंचा था, तब उन्होंने 12 दिसंबर 2023 को गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इस नंबर पर कॉल की तो सामने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। आरोपी ने कहा कि वह बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग से बोल रहा है। इसके बाद उसने लाल बहादुर से कहा कि क्या आपके पास पहले से कोई कार्ड है तो आप बताएं। मैं उससे वेरीफाई कर लेता हूं। आरोपी के झांसे में लेकर लालबहादुर ने इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद आरोपी ने उनके मोबाइल में एनीडेस्क एप इंस्टाल करा दिया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि आप गूगल पर क्रेडिट कार्ड वेरीफाई सर्च करो।
आरोपी के कहने पर लालबहादुर ने मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड वेरीफिकेशन खोला तो कैमरा ओपन हो गया। तब आरोपी ने कहा कि आपके पास पहले से जो कार्ड है उसे कैमरे में दिखाओ। पीड़ित ने एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड को कैमरे पर दिखाया तो उसके पास एक ओटीपी आया। आरोपी के झांसे में लेकर ओटीपी बता दिया। इसके बाद लालबहादुर के खाते से 48 हजार 960 रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मझोला थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से साइबर ठग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।