{"_id":"66aba4d5253c2b133505cf4f","slug":"48-52-lakhs-defrauded-from-ado-panchayat-in-the-name-of-share-market-case-registered-in-moradabad-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: एडीओ पंचायत को किया फोन....ठग लिए 48.52 लाख, खुद को बताया था एलआईसी अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: एडीओ पंचायत को किया फोन....ठग लिए 48.52 लाख, खुद को बताया था एलआईसी अफसर
Thu, 01 Aug 2024 08:39 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 01 Aug 2024 08:39 PM IST
सार
साइबर ठगों ने एडीओ पंचायत को कॉल कर 48 लाख की चपत लगा दी। ठगों ने खुद को एलआईसी का बड़ा अधिकारी बताया था। इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बिहार में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुरद्वारा के बहादुर नगर निवासी एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह से साइबर ठगों से शेयर मार्केट में निवेश कराने के नाम पर 48 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। डिलारी ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह ने बताया कि आठ फरवरी को उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने बताया कि वह ग्राहक न्याय बोर्ड से बोल रहा है। आरोपी ने चंद्रपाल को बताया कि आपकी एलआईसी में दो पॉलिसी चल रही हैं। पॉलिसी का पैसा शेयर मार्केट में लग रहा है, जिस कारण पॉलिसी में धनराशि कम रह गई है। आपके कैश की फाइल एलआईसी के फंड मैनेजर राहुल देख रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और उसने बताया कि वह फंड मैनेजर राहुल बोल रहा है। उसने बताया कि आपके एजेंट ने गलत पॉलिसी दिलवा दी है। इसके कारण पैसा शेयर मार्केट में जा रहा है। आरोपियों ने कहा कि भारत सरकार से अनुबंधित बजाज एलायंस में 46 हजार रुपये की एक पॉलिसी करा लें, जिससे आपकी एलआईसी की पॉलिसी ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
आरोपियों के बताए खाते में पीड़ित ने रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने कहा कि हमारी कंपनी को शेयर मार्केट में टेंडर मिला है, जिसमें रकम जमा करने पर मोटा मुनाफा होगा। ठगों ने चंद्रपाल को अपनी बातों में उलझा लिया और आठ फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक 42 बार में 48,52,622 रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाद में फोन बंद कर लिए।
पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फंड मैनेजर राहुल, दक्ष मेहता, संजीव दुग्गल, अनिकेत भारद्वाज, रवि बालियान और दिलीप कटारिया के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। साइबर थाने की टीम इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है।