फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   471 Prime Minister's houses have been sanctioned for Kundarki.

Moradabad News: कुंदरकी के लिए 471 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
471 Prime Minister's houses have been sanctioned for Kundarki.
कुंदरकी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुंदरकी नगर में 471 परिवारों के लिए आवास स्वीकृत हुए हैं। बुधवार को नगर के पैंठ बाजार में स्थित कम्युनिटी हॉल में विधायक रामवीर सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेहंदी ने 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे हैं।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंतिम छोर पर मौजूद गरीब व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उसका जीवन स्तर बेहतर करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कई परिवार ऐसे हैं, जो वर्षों से अपना पक्का मकान बनाने का सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने उनके इस सपने को पूरा किया है। देशभर में जरूरतमंद परिवारों को अपना मकान बनाने के लिए सरकार की ओर से अनुदान मिल रहा है। उन्होंने नगर पंचायत के अधिकारियों को पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी से काम करने और अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने को कहा है। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेहंदी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मेहंदी हसन, सभासद अख्तर रजा, नजीर अहमद, ताहिर खान, शोभित वाल्मीकि, राशिद कुरैशी, आसिफ सैफी, चांदबाबू, मोहम्मद नदीम समेत सैकड़ों नगरवासी उपस्थित रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने किया।
विज्ञापन


फोटो संख्या तीन और चार भेजे गए हैं,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed