{"_id":"6133d2f38ebc3eb3b44d7b22","slug":"47-patients-of-fever-reached-the-district-hospital-four-admitted-city-news-mbd401536828","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : जिला अस्पताल पहुंचे बुखार के 47 मरीज, बुखार पीड़ितों में पंद्रह बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : जिला अस्पताल पहुंचे बुखार के 47 मरीज, बुखार पीड़ितों में पंद्रह बच्चे भी शामिल
Sun, 05 Sep 2021 02:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:58 PM IST
सार
वायरल और डेंगू के बढ़ते दायरे और बारिश के बीच शनिवार को बुखार के 47 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। बुखार पीड़ितों में करीब पंद्रह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम में उतार चढ़ाव के साथ ही वायरल का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके चलते सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी पर पड़ने लगा है। यहां बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। बावजूद इसके बुखार के 43 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाद में मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इस दौरान चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बुखार पीड़ितों में करीब पंद्रह बच्चे भी शामिल हैं। सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया टेस्ट कराया गया है। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाद में मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई। इस दौरान चार मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बुखार पीड़ितों में करीब पंद्रह बच्चे भी शामिल हैं। सभी बुखार पीड़ितों का मलेरिया टेस्ट कराया गया है। इनकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
विज्ञापन
वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक और हॉस्पिटल मैनेजर ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में पहुंचे मरीजों में 47 लोग बुखार पीड़ित पाए गए। इसमें चार मरीजों को भर्ती किया गया है। इन मरीजों की मलेरिया की रिपोर्ट रविवार को मिलेगी।
विज्ञापन