फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   46 farmers honoured on former PM's birth anniversary, some express displeasure

Moradabad News: पूर्व पीएम की जयंती पर 46 किसानों को सम्मान, कुछ ने जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
46 farmers honoured on former PM's birth anniversary, some express displeasure
मुरादाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिगर मंच पंचायत भवन कंपनी बाग में किसान सम्मान समारोह एवं कृषि मेला आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को सम्मानित किया। उन्हें नवीनतम कृषि तकनीकियों की जानकारी दी गई। यहीं, सम्मान के लिए बुलाए किसानों की संख्या अधिक हो जाने व शॉल आदि कम पड़ जाने के साथ अव्यवस्था का माहौल हो गया।
विज्ञापन

दीप जलाकर समारोह शुरू किया गया। अधिकारियों व किसानों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने यहां लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त मुख्य अतिथि रहे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में एसएमएएम योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर से लाभांविंत किसान को ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। उपनिदेशक (कृषि) संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया गया कि जिले के कुंदरकी विकास खंड के किसान विजय पाल को रागी फसल में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने पर प्रदेश स्तर पर चयन हुआ है, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया है। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत सोलर पंप की बुकिंग 31 दिसंबर तक की जा सकती है। जिस पर 60 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र ठाकुरद्वारा के वैज्ञानिक डॉ. शिव शंकर वर्मा व कृषि विज्ञान केंद्र बिलारी डॉ. मनोज कुमार द्वारा रबी की फसलों गेहूं, सरसों, गन्ना व सब्जियों की खेती के विषय में जानकारी दी। टीएमयू प्रोफेसर डॉ. बलराज सिंह ने उद्यान की जानकारी दी। उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने योजनाएं बताई।
विज्ञापन

प्रगतिशील कृषक डॉ. दीपक मेंदीरत्ता, भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ महेंद्र सिंह रंधावा, राष्ट्रीय महा सचिव महक सिंह, समेत कई किसान नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए विचार रखे, कई सुझाव भी दिए। मुख्य अतिथि ने कृषि, उद्यान, गन्ना व पशुपालन में अधिक उत्पादकता के आधार पर कुल 36 व तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय द्वारा चयनित 10 कृषकों प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार विजेता को सात, द्वितीय को पांच हजार रुपये बतौर पुरस्कार खाते में दिए गए। संयुक्त कृषि निदेशक जीवन प्रकाश ने 100 प्रगतिशील किसानों व कृषक संगठनों के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) प्रशांत कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील दत्त, जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. योगेंद्र कुमार, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हर्षित कुमार चौहान, डीएचओ रमेशचंद्र राणा, एआर (सहकारिता) अमरेंद्र कुमार, एडीओ (सहकारिता) अनिल त्रिपाठी समेत कई अधिकारी शामिल रहे। संचालन कृषि विभाग से सेवानिवृत्त चंद्रहास ने किया।

---
ये तो किसानों का अपमान है
- समारोह में 46 किसानों को सम्मानित किया जाना था लेकिन मंच पर कई अन्य किसान भी पहुंच गए। शॉल आदि कम पड़ गई तो उन्हें वापस लौटना पड़ा। भाकियू के नेता वीरपाल सिंह ने कहा कि ये तो किसानों का अपमान है। कृषि विभाग ने जब किसानों को बुलाया है तो इंतजाम पूरे रखने चाहिए। किसानों को नाराजगी देख उपनिदेशक (कृषि) पहले ही यहां से चले गए। हालांकि कृषि अधिकारियों के अनुसार समारोह पूर्णत: सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed