फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4500 e-challans cut secretly in three months, people will have to pay a fine of Rs 45.5 lakh

Moradabad News: तीन माह में चुपके से कटे 4500 ई चालान, लोगों को भरना होगा साढ़े 45 लाख रुपये जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
4500 e-challans cut secretly in three months, people will have to pay a fine of Rs 45.5 lakh
मुरादाबाद। पुलिस कर्मियों ने चौराहे पर आपका वाहन नहीं रुकवाया तो ये कतई मत समझिए कि आप चालान से बच गए। सीसीटीवी कैमरे की नजर आप पर है। आपका ई-चालान कट जाएगा और आपका पता भी नहीं चलेगा। पिछले तीन माह में चुपके से ट्रैफिक पुलिस ने कैमरों के जरिए साढ़े चार हजार ई चालान काटे गए हैं। जिस पर करीब 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये नई व्यवस्था अभी कांठ रोड पर ही लागू। शहर के अन्य रोड पर केवल ट्रायल चल रहा है। जल्द ही दिल्ली रोड, रामपुर और संभल रोड पर भी सख्ती से व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएसएम) लगाया गया है। इसके लिए नगर आयुक्त कैंप कार्यालय परिसर में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) भी बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट पर अब तक करोड़ों रुपये की लागत आ चुकी है। यातायात पुलिस कर्मियों को ट्रेंड करने के बाद कंट्रोल रूम में बैठाया गया है। जो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे नजर रख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों से यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों की नंबर प्लेट फोकस कर ई चालान कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में कांठ रोड पर 22 फरवरी 2023 से सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई चालान किए जा रहे हैं। रेड लाइट क्रॉस करने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठने, राॅन्ग साइड पर वाहन चलाने और चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट न बांधने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पिछले तीन माह में अकेले कांठ रोड पर 4500 ई चालान काटे जा चुके हैं। जिन पर साढे़ 45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। दिल्ली रोड, रामपुर रोड, संभल रोड पर ट्रैफिक लाइटें चालू कर दी गई हैं। यहां भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष अभियान में दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी के हेलमेट नहीं देने पर 352 चालान
यातायात निरीक्षक पवन त्यागी ने बताया कि यातायात पुलिस ने 17 से 26 मई के बीच दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी को हेलमेट नहीं पहनने का चालान करने के लिए विशेष अभियान चलाया था। जिसमें दोपहिया वाहन पर दूसरी सवारी को हेलमेट नहीं पहनने पर 352 चालान किए गए। इसके अलावा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर 2340 चालान किए गए। तीन सवारियां बैठने पर 494 चालान किए गए। 210 चालान नंबर प्लेट के लिए किए गए। हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार, तीन सवारियां बैठने पर एक हजार, हाई स्पीड पर दो हजार और नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पांच हजार रुपये का चालान किया जाता है।



इन चौराहे पर किए जा रहे सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई-चालान
पीलीकोठी चौराहा, मधुबनी चौक, अकबर किला, पीवीआर चौराहा, विवेकानंद अस्पताल तिराहा, इस्लाम नगर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए ई-चालान किए जा रहे हैं। इसके फव्वारा चौक, मान सरोवर कॉलोनी तिराहा, बुद्धि विहार चौक, चौधरी चरण सिंह चौक, गांगन तिराहा समेत 22 जगह ट्रैफिक लाइट चालू हो गई हैं। यहां अभी ई चालान का ट्रायल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed