फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   45 prisnor not retruned to jail

जेल से पैरोल पर छूटे 45 उम्रकैदी गायब,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
45 prisnor not retruned to jail
मुरादाबाद। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में पैरोल पर छोड़े गए 45 कैदी गायब हो गए। पैरोल की समय अवधि पूरी होने के बाद भी ये कैदी जेल नहीं लौटे तो इनकी तलाश शुरू की गई। जेल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने इनके घरों पर दबिश दी। तब पता चला कि कैदी घरों से पहले ही गायब हो चुके हैं। लूट, हत्या, दुष्कर्म और डकैती जैसे संगीन अपराधों में लिप्त रहे इन कैदियों के गायब होने से जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस की भी टेंशन बढ़ गई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य सरकार को उच्च शक्ति समिति (हाई पावर कमेटी) बनाकर उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद छोटे अपराध के कैदी और उम्रदराज कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का आदेश दिया था, ताकी कैदियों के बीच कोरोना संक्रमण फैलने से रोका जाए। इसके बाद शासन के आदेश पर मुरादाबाद जिला जेल में बंद कैदियों को भी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिलास्तर पर गठित चार सदस्यीय कमेटी की सिफारिश पर जिला जेल से मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के कैदी रिहा किए गए थे। 2020 के अप्रैल, मई और जून माह 84 कैदी पैरोल पर रिहा किए गए थे। जबकि दूसरी लहर में 2021 में 106 कैदी पैरोल पर छोड़े गए थे। पैरोल की समय अवधि खत्म होने के बाद भी 45 कैदी अब तक जेल नहीं लौटे हैं। जिला जेल प्रशासन ने इनके परिजनों को नोटिस भेजकर कैदियों को जेल पहुंचाने के लिए कहा, लेकिन इन कैदियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। जेल प्रशासन की ओर से अमरोहा, संभल और मुरादाबाद के पुलिस कप्तानों को भी पत्र भेजकर कैदियों के गायब होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed