फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: 448 patients of fever found in the district

मुरादाबाद : जिले में मिले बुखार के 448 मरीज

Sat, 11 Sep 2021 05:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Sep 2021 05:18 PM IST
सार

जिले में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की डिग्री बढ़ने लगी, जिले की सीएचसी-पीएचसी में 2467 मरीज पहुंचे।

विज्ञापन
Moradabad: 448 patients of fever found in the district
जिला अस्पताल में पहुंचे मरीजों की लगी लाइन

विस्तार

जिले में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार की डिग्री बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिले में बुखार के 448 मरीज मिले। वहीं बुखार पीड़ित आठ मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को इलाज कराने 1262 मरीज पहुंचे। जहां 63 मरीज बुखार पीड़ित पाए गए। इनमें से आठ मरीजों को फीवर वार्ड में भर्ती कर दिया गया। 34 मरीजों की स्लाइड बनाई बनाई गई, जबकि 19 मरीजों की डेंगू की जांच की गई।
विज्ञापन

वहीं जिले की सीएचसी-पीएचसी में 2467 मरीज पहुंचे।

 

इसमें 279 मरीज बुखार के रहे। डेंगू और मलेरिया आशंकित मरीजों की जांच भी की गई। इसके अलावा जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण अभियान में 65218 घरों के सर्वे में 106 मरीज बुखार के मिले। तीस मरीजाें में कोरोना के लक्षण मिले, जबकि नौ मरीज टीबी आशंकित पाए गए। वहीं 45 वर्ष पार टीकाकरण नहीं कराने वाले 13351 लोग चिह्नित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed