फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   42 lakhs cheated from property dealer in the name of investment in stock market

Moradabad News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर प्राॅपर्टी डीलर से 42 लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
42 lakhs cheated from property dealer in the name of investment in stock market
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी प्राॅपर्टी डीलर राजीव कुमार से साइबर ठग ने शेयर बाजार में निवेश कराने के नाम पर 42.25 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने मोटा मुनाफा कराने के नाम पर साइबर ठगी की। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने बताया कि वह प्राॅपर्टी डीलर हैं। उन्होंने अपने नाम से फेसबुक पर आईडी बना रखी है। 20 जून को फेसबुक पर डायमंंड नाम की आईडी से एक लिंक भेजा गया। जिसमें शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कराने का झांसा दिया गया था। उन्होंने उस लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद साइबर ठग ने उनसे चैटिंग शुरू कर दी और व्हाट्सएप नंबर ले लिया।
विज्ञापन

मुनाफे के झांसे में आकर 27 जून को राजीव कुमार ने 79,960 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 28 से 29 जून के बीच अपनी पत्नी मोनिका के खाते से 3,74,998 रुपये ट्रांसफर किए। इसी तरह अलग-अलग तारीख में ठग ने 42,25,843 रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित के खाते में जब कोई रकम नहीं आई तो साइबर ठगी का एहसास हुआ। एसपी क्राइम सुभाष कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर अपराध थाने में केस दर्ज किया गया है। साइबर ठग का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed