फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भड़के सपाइयों ने फूंका योगी का पुतला फूंका

भड़के सपाइयों ने फूंका योगी का पुतला फूंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
भड़के सपाइयों ने फूंका योगी का पुतला फूंका
मुरादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ समारोह में जाने से लखनऊ हवाई अड्डे पर रोकने पर भड़के सपा कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद में भी जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर कचहरी रोड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फूंका। पुतला बुझाने के दौरान एक दरोगा की पैंट आग लग गई। इससे अफरा तफरी मच गई। सपा कार्यकर्ताओं और दरोगा ने पैंट की आग तत्काल बुझा दी। कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लखनऊ हवाई अड्डे पर रोके जाने से प्रदेश भर में कार्यकर्ता भड़क गए। मुरादाबाद में भी सपा जिला एवं महानगर कार्यकारिणी के अलावा अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर करीब सवा तीन बजे जुलूस लेकर कलक्ट्रेट कचहरी रोड पहुंचे। पुलिस ने एहतियात कलक्ट्रेट का मुख्य गेट बंद कर दिया। कार्यकर्ता अलग-अलग वाहनों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले छिपाकर लाए थे। जुलूस कचहरी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कई पुतलों को छीन लिया। कुछ कार्यकर्ता एक पुतले को पुलिस की नजरों से छिपाकर ले गए और कचहरी रोड पर उसमें आग लगा दी। माचिस लगते ही पुआल का पुतले में आग भड़क उठी। पुलिसकर्मियों को छीनने और बुझाने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाने के फकीरपुरा चौकी में तैनात दरोगा कुलदीप ने जलते पुतले को बुझाने का प्रयास किया। इससे उनकी पैंट ने आग पकड़ ली। पैंट में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। कुछ सपा कार्यकर्ताओं की मदद से आग बुझ गई। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता कचहरी रोड पर ही कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भाजपा बौखला गई है। अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या है। राजीव सिंहल ने कहा कि इस घटना के बाद प्रदेश में कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी ने कहा कि केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार घबराई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय हो गई है। भाजपा माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र रचने लगी है। इस दौरान पूर्व मेयर एसटी हसन, लईक अंसारी, विजयवीर सिंह, धर्मेंद्र यादव, संजीव चौधरी, जयवीर यादव, आशीष त्यागी, विशंभर यादव, नदीम, विनोद विकल और अमित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एहतियातन मुस्तैद रही फोर्स, बंद कराया कलक्ट्रेट का मुख्य गेट
मुरादाबाद। अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने के बाद शांतिभंग की आशंका के मद्देनजर मुरादाबाद में भी पुलिस एवं प्रशासन अलर्ट रहा। दर्जनों सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कलक्ट्रेट पहुंचने से पहले पुलिस ने कचहरी रोड की घेराबंदी कर दी। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर फोर्स तैनात की दी। एहतियातन सिविल लाइन थाना पुलिस के अलावा दंगा नियंत्रण वाहन तैनात कर दिया। जुलूस के अधिकतर वाहनों को कचहरी रोड में घुसने से पहले ही रोक दिया। पुलिस ने पुतले छीन लिए। हालांकि, कार्यकर्ता एक पुतला फुंकने में कामयाब रहे। प्रदर्शनकारियों के कचहरी रोड से वापस लौटने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed