फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बादल और बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठिठुरन

बादल और बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठिठुरन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
बादल और बूंदाबांदी से मौसम में बढ़ी ठिठुरन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मौसम प्रतिदिन अपना रुख बदल रहा है। कभी तापमान में बढ़ोतरी आती है तो कभी एकदम से गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन-चार दिन से जारी यह बदलाव रविवार को भी रहा। बादल और बूंदाबांदी होने से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी।

शनिवार रात को मौसम में ठिठुरन कम रही, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। रविवार सुबह सूरज की किरणें चमकीं, लेकिन उनमें तपिश नहीं थी। समय के साथ आसमान में बादल छाने लगे। दिन में बादल और हवा होने से लोगों की कंपकंपी बंध गई। दोपहर करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठंड का असर बढ़ने की वजह से शाम को लगभग सात बजे से ही कालोनियों में सन्नाटा पसरने लगा। रविवार को अवकाश के बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकले। यह बूंदाबांदी रात तक जारी रही। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। इसके बावजूद तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रही, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन साफ रहेगा। इसके बाद तीन दिन मध्यम कोहरा और बाद में कोहरे के साथ धुंध रहेगी। बारिश के बाद प्रदूषण में गिरावट दर्ज की गई, इसके बावजूद वायु की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर पर बनी हुई है। रविवार सुबह का एक्यूआई 342 रहा, जबकि शाम को बूंदाबांदी की वजह से घटकर 339 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed