{"_id":"5c0adfa1bdec2241d2002131","slug":"41544216481-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मेगा ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मेगा ब्लाक
Updated Sat, 08 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के रोजा मुरादाबाद नजीबाबाद सेक्शन में शनिवार को पांच घंटे का मेगा ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते वाराणसी बरेली एक्सप्रेस और सीतापुर शाहजहांपुर को आठ दिसंबर के लिए निरस्त किया है। कोलकाता जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस को को आधे घंटे रोककर चलाया जाएगा।
10 दिसंबर को भी रोजा सेक्शन पर पांच घंटे का मेगा ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते दिल्ली से मुरादाबाद पैसेंजर निरस्त रहेगी। मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर, सीतापुर शाहजहांपुर छावनी पैसेंजर का भी आंशिक निरस्तीकरण किया जा सकता है। कई ट्रेनों का समय में फेरबदल किया है। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ेगा। जम्मूतवी हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस जम्मू से 9 दिसंबर को चार बजे प्रस्थान करेगी। जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस जम्मू से नौ दिसंबर को चार बजे प्रस्थान करेगी। जम्मू तवी काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस जम्मू से नौ दिसंबर को दोपहर ढाई बजे प्रस्थान करेगी। अवध एक्सप्रेस लालगढ़ से नौ दिसंबर को चार बजे चलेगी। बरेली सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली से 10 दिसंबर को 2.40 बजे प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद काशीपुर पैसेंजर मुरादाबाद से दोपहर एक बजे चलेगी। 10 दिसंबर को ही कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस और विश्वनाथ एक्सप्रेस 35 मिनट रोककर चलाई जाएगी।
श्रमजीवी में खिड़की के पास बैठी बच्ची को लगा पत्थर
मुरादाबाद। श्रमजीवी एक्सप्रेस में खिड़की के पास बैठी एक बच्ची पत्थर लगने से चोटिल हो गई। पत्थर किसने फेंका आरपीएफ एवं जीआरपी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी अनिल कुमार शुक्रवार को भतीजी लेखा (17) के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस से जा रहे थे। उन्हें बिहार जाना था। लेखा खिड़की के पास बैठी थी। हापुड़ के पास अचानक खिड़की से एक पत्थर आकर लेखा के सिर पर लग गया। इससे लेखा के सिर से खून बहने लगा। अनिल कुमार ने खिड़की से बाहर देखा कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा, अस्पताल में भर्ती कराया
मुरादाबाद। श्रमजीवी एक्सप्रेस में ही एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर रेलवे कर्मचारियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक सुल्तानपुर निवासी अनीता गुप्ता अपने परिवार के साथ दिल्ली से आ रही थी। मुरादाबाद पहुंचने से पहले उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। असहनीय दर्द होने पर परिजनों ने टीटी के माध्यम से रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर कर्मियों ने महिला को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।