{"_id":"5be9ec80bdec22693b0244f3","slug":"41542057088-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आज से
Updated Tue, 13 Nov 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एसएस इंटर कालेज में मंगलवार से 64वीं प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालययी बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो रही है। सोमवार को अधिकारियों ने बैठक कर आयोजन के संबंध में जानकारी ली। देर रात से खिलाड़ियों का आना भी शुरू हो गया है।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी। इसमें देर रात तक 13 मंडल की टीम शहर में पहुंच चुकी थीं। अधिकारियों ने सांस्कृतिक, आयोजक और अनुशासन समितियों के पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई और खिलाड़ियों के ठहराव, खानपान के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विभागीय अधिकारियों ने ठहरने वाले स्कूलों में स्थलीय निरीक्षण भी किया। टीम को पहुंचने के बाद स्कूलों के संबंध में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पूछताछ केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि 18 मंडल से करीब 450 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। पांच स्कूलों में उनके रुकने की व्यवस्था की गई है।