फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निजी नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने पर भड़के किसान, विरोध प्रदर्शन

निजी नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने पर भड़के किसान, विरोध प्रदर्शन

Fri, 07 Sep 2018 01:14 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
निजी नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने पर भड़के किसान, विरोध प्रदर्शन
कुंदरकी। किसानो ंने निजी नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन किया है। विद्युत विभाग पर मनमानी करने को आरोप लगाते हुए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। भाकियू ने इसके विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। वहीं आगामी 23 सितंबर मेें हरिद्वार में होने जा रही किसान क्रांति यात्रा में बिना नोटिस दिए ही निजी नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने का मुद्दा उठाने की बात कही। गुरुवार को कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम आजमनगर चौपड़ा में आयोजित किसानों की पंचायत में भाकियू के मंडल सचिव प्रदीप त्यागी ने कहा कि दस महीने पहले ही विद्युत बिल बढ़ाया गया। अब विद्युत खंड संभल के किसानों के निजी नलकूप का 7.5 एचपी से 10 एचपी का विद्युत भार कर दिया है जबकि इस संबंध में विद्युत विभाग ने किसी तरह का नोटिस तक नहीं दिया। मंडल सचिव ने कहा है कि विद्युत विभाग मनमाने ढंग से विद्युत बिल बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रहा है। किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। साथ ही रोजाना डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। खाद, बीज, दवाई और कृषि यंत्र महंगे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू बढ़ाए गए विद्युत भार का विरोध करेगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाकियू मंडल सचिव प्रदीप त्यागी, राजीव त्यागी, फिदा हुसैन, दिलीप, दिनेश त्यागी, रामौतार, कल्लू, यासीन, श्रीओम शर्मा, संजू त्यागी, रामेश, अभित, नन्हें, मुन्ना सिंह, रियायत, साबिर हुसैन, संजय, जयवीर सिंह, विजय सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed