{"_id":"5b47ba634f1c1bce3b8b4bbf","slug":"41531427427-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्सर देर से खुलती है स्योंडारा पीएचसी, सीएमओ तक पहुंची शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्सर देर से खुलती है स्योंडारा पीएचसी, सीएमओ तक पहुंची शिकायत
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। ब्लॉक के स्योंडारा गांव का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुबह को अक्सर देर से खुलने की सीएमओ तक शिकायत पहुंचने के बाद भी विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ पा रहा है। पूर्व में एक बार सुबह के समय बिलारी विधायक के अचानक पीएचसी स्योंडारा पहुंचने पर अस्पताल बंद मिला था और मरीज गेट पर खड़े हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 8:45 बजे तक स्योंडारा का पीएचसी बंद था। इसी बीच पहुंचे स्योंडारा निवासी फार्मेसिस्ट ने पहुंचकर अस्पताल को खोला। फार्मेसिस्ट के पहुंचने तक यहां तैनात डाक्टर, वार्ड ब्वॉय और अन्य स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे थे। कई ग्रामीणों ने सुबह के समय अस्पताल के गेट पर खड़े होकर ही बिलारी के चिकित्साधीक्षक और मुरादाबाद की सीएमओ को फोन करके स्योंडारा पीएचसी समय से न खुलने की जानकारी भी दी। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी के चिकित्साधीक्षक डा. संदीप गुप्ता का कहना है कि स्योंडारा पीएचसी पर तैनात प्रभारी तीन दिन के अवकाश पर हैं।
विज्ञापन