{"_id":"5b2abd104f1c1b13358b7d54","slug":"41529527568-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकादमी में आज दो हजार पुलिस कर्मी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकादमी में आज दो हजार पुलिस कर्मी करेंगे योग
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुरुवार को डा. बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी एक साथ योग करते नजर आएंगे। पहली बार ऐसा कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें एक साथ पुलिस की सभी इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारी पिछले कई दिन से जुटे थे।
पुलिस अकादमी में बुधवार दोपहर एडीजी सुनील कुमार गुप्ता, आईजी बिनोद कुमार सिंह, और आईजी पीटीसी अमित चंद्रा ने अधीनस्थों बैठक की और सभी अधिकारियों को योग कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की। जिसमें अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके बाद अधिकारियों ने प्रेस वार्ता की। जिसमें एडीजी ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे से योग कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। करीब 45 मिनट योग कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम में साढ़े छह बजे तक प्रवेश हो जाएगा। कार्यक्रम में एंबुलेंस और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आईजी बिनोद कुमार ने बताया कि योग में पुलिस, पीएसी, पीटीसी, पीएसी, जीआरपी, एंट्री करप्शन ब्यूरो, एलआईयू, यूपी 100 के अलावा अधिकारी इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारी भी योग कार्यक्रम में आएंगे। मंच से चार योग टीचर योग कराएंगे।