{"_id":"5b2abd0e4f1c1bf66e8b93c7","slug":"41529527566-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मियों को पारिवारिक कार्यक्रम में मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मियों को पारिवारिक कार्यक्रम में मिलेगी छुट्टी
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
छुट्टी न मिलने की वजह से तनाव में आने वाले पुलिस कर्मियों और उनके परिवारजनों के लिए ये खबर राहत देगी। एसएसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को पारिवारिक कार्यक्रमों पर छुट्टी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने पुलिस विभाग की सभी शाखाओं के प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जाए। अगर अवकाश देने में कोई समस्या आए तो इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाए।
एसएसपी द्वारा जारी किए आदेश में कहा गया है कि पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जन्मदिवस समारोह जैसे स्वयं का, बच्चों का, पत्नी और माता पिता के अलावा अविवाहित भाई बहन के जन्मदिन पर भी अवकाश मिलेगा। इसके अलावा विवाह वर्षगांठ कार्यक्रम स्वयं का, बेटी बेटे और मामा पिता के विवाह वर्षगांठ पर छुट्टी मिलेगी। जबकि माता पिता के सेवा निवृत्त होने पर भी पुलिस कर्मियों को छुट्टी मिलेगी। छुट्टी पर जाने वाले पुलिस कर्मियों को अपने अपने प्रभारी के मोबाइल नंबर पर कार्यक्रम का एक फोटो व्हाट्सएप करना होगा।