फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कैराना और नूरपुर हार का ठीकरा फोड़ा

कैराना और नूरपुर हार का ठीकरा फोड़ा

Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
कैराना और नूरपुर हार का ठीकरा फोड़ा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय के सामने कैराना और नूरपुर की पराजित प्रत्याशियों ने हार का ठीकरा पुलिस एवं प्रशासन और उदासीन कार्यकर्ताओं के सिर फोड़ा। दोनों क्षेत्रों की प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन मंत्री से अलग अलग मुलाकात करके हार के कारणों की जानकारी विस्तार से दी। इसी दौरान कुछ साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। जिनके आधार पर प्रदेशाध्यक्ष ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के सामने नूरपुर विधानसभा उप चुनाव की भाजपा प्रत्याशी अवनि सिंह ने चुनाव में हार के कारणों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग न मिलना बताया है। जिसके प्रमाण स्वरूप उन्होंने कुछ साक्ष्य भी पेश किए। क ई इलाकों में ईवीएम का खराब होना भी एक कारण बताया गया है। दर्जन भर कार्यकर्ताओं को भी हार के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने हार के पीछे पुलिस पर कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। काफी ईवीएम खराब होने के कारण मतदाताओं के वोट डालने से वंचित रहने की बात भी उन्होंने कही। मजबूत संयुक्त विपक्ष भी हार के प्रमुख कारणों में बताया है। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और प्रदेश संगठनमंत्री सुनील बंसल ने हार के कारणों की समीक्षा करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दोनों प्रत्याशियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed