{"_id":"5afb47114f1c1be5408b59af","slug":"41526417169-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 शिक्षकों की पदोन्नति लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 शिक्षकों की पदोन्नति लटकी
Updated Wed, 16 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया खटाई में पड़ गई है। विवादों में घिरे बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह का तबादला होने से पदोन्नति सूची में आपत्तियों की सुनवाई प्रक्रिया टल गई है। मुरादाबाद के नए बीएसए योगेंद्र कुमार भले ही बुधवार को चार्ज संभाल लेंगे, लेकिन शिक्षकों को पदोन्नति के लिए अब जुलाई तक का इंतजार करना पड़ेगा।
मुरादाबाद जिले में 1725 प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूल हैं। इनमें चार से अधिक शिक्षकों की तैनाती है। प्राथमिक एवं जूनियर हाईस्कूलों में 400 से अधिक पद सहायकों और प्रधानाध्यापकों के रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पदोन्नति के मानक बदलने जाने से बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह विवादों में घिर गए। मूल तैनाती के कार्यकाल से वरिष्ठता सूची तैयार होने से शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराने के साथ बीएसए के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बीएसए को बैक फुट पर आना पड़ा। आपत्तियों की सुनवाई कर दूसरी सूची जारी करने से पहले ही उनका तबादला हो गया।
नए बीएसए योगेंद्र कुमार बुधवार को चार्ज संभालेंगे। शिक्षा कलेंडर के हिसाब से 20 मई से स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ जाती हैं। 20 मई को रविवार है लिहाजा, 19 मई से स्कूलों में अवकाश हो जाएगा। बीएसए योगेंद्र कुमार को मात्र पांच दिन मिलेंगे। गर्मियों की छुट्टियों के बाद जुलाई में स्कूल खुलेंगे। जुलाई में नए सिरे से शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची जारी होगी।